खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है।
जनपद में: पावन पर्व होली को देखते हुए जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से डॉ. सुनील तेवतिया (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर) ने 28 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी एवं मुख्यालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। देर रात तक चले इस निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता और जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी विभाग की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि होली के दौरान किसी भी मरीज को उपचार में देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के समय अक्सर दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद रहनी चाहिए।
इमरजेंसी डिपार्टमेंट में सीनियर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. बाबूराम, फार्मासिस्ट रोहिताश, वार्ड बॉय महेश, श्री वीरपाल (स्वीपर कम चौकीदार) सहित अन्य स्टाफ अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था और आपात उपकरणों की स्थिति की भी जांच की।
उन्होंने सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को शीघ्र, प्रभावी और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ कर्मचारी श्री मनोज (अर्दली), श्री सुरेश (पायलट), स्टेनो तथा श्री रमेश (चौकीदार) भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया समय-समय पर इस तरह के औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर नजर रखते हैं। होली जैसे बड़े पर्व से पहले उनका यह रात्रि निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता और प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संकेत है, जिससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट।

