बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान सांसद ने अपने क्षेत्र बिजनौर और उससे जुड़े विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से रखा। इनमें विकास कार्यों की गति, आधारभूत सुविधाओं की कमी, जनहित से जुड़े लंबित मामले और स्थानीय लोगों की परेशानियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
सूत्रों के अनुसार, सांसद ने विशेष रूप से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही, मीरा पुर और हस्तिनापुर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने और योजनाओं को जमीन पर उतारने की जरूरत भी उठाई गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह संवेदनशील है और विकास कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस संवाद के बाद क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान जल्द होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट।

