मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री Kapil Dev Aggarwal के आवास पर होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समर्थकों ने पहुंचकर राज्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। कार्यक्रम में क्षेत्र की खुशहाली और विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
अंत में राज्यमंत्री ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

