Friday, October 2, 2026

भागीरथ शोभायात्रा को लेकर हिंदू संगठनों की बड़ी तैयारी!




मुजफ्फरनगर  में महाराजा भगीरथ जी की जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर संयुक्त हिंदू महासंघ कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ शोभायात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का बड़ा संदेश देने वाली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा और संयुक्त हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश जाटव ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि पूरे समाज के प्रेरणास्रोत होते हैं। इसलिए सभी समाजों को मिलकर ऐसे महापुरुषों की जयंती मनानी चाहिए और सनातन धर्म की एकता को मजबूत करना चाहिए।

शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर मां गंगा को धरती पर लाने का कार्य किया था। मां गंगा आज भी बिना किसी भेदभाव और छुआछूत के सभी श्रद्धालुओं का कल्याण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “निर्मल गंगा, हर घर गंगा” का संदेश समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।

बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत मंच, झांकियों और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, संयुक्त हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश जाटव, शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, युवा जिला सचिव विजय तोमर, विद्यार्थी सेना नगर अध्यक्ष आकाश सैनी, कुलदीप सैनी, अजय सैनी, गोपी वर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रदीप कोरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Latest news
Related news