Friday, October 2, 2026

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: 10 मिनट अंधेरे में रहेगा मुजफ्फरनगर।



मुजफ्फरनगर। जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे से किया जाएगा। मॉक ड्रिल का मुख्य आयोजन स्थल DAV इंटर कॉलेज रहेगा।
इस दौरान शहर में हवाई हमले की चेतावनी जैसा सायरन बजाया जाएगा और 10 से 15 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां भी सायरन बजाती हुई शहर में दिखाई दे सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अभ्यास है, कोई वास्तविक घटना नहीं।
नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश
पहले सायरन की आवाज सुनते ही घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
ठीक शाम 6 बजे अपने घर की सभी लाइट बंद कर दें।
वाहनों की लाइट भी बंद रखें।
यदि आप शहर में यात्रा कर रहे हों, तो जहां हैं वहीं रुकें और वाहन की लाइट बंद रखें।
दूसरी बार सायरन बजने पर स्थिति सामान्य मानी जाएगी और सामान्य गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह रिहर्सल नागरिक सुरक्षा, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस संबंध में उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा या आपात स्थिति में जनपद की तैयारियों का आकलन करना है, न कि भय का माहौल बनाना।
👉 याद रखें: 23 जनवरी 2026, शाम 6 बजे—सायरन बजेगा, लाइट बंद होगी, घबराना नहीं है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट।

Latest news
Related news