केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने खुलकर समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट माननीय नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, दूरदर्शी और जनहितैषी दस्तावेज़ है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अनुसार बजट में किसान, गरीब, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, एमएसएमई और उद्यमियों—सभी वर्गों के हितों का संतुलित और समुचित ध्यान रखा गया है। खेती-किसानी से लेकर रोजगार सृजन तक, और शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक, हर क्षेत्र को मजबूती देने के स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ने से सड़कों, आवास, शहरी सुविधाओं और औद्योगिक ढांचे को गति मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान मानव संसाधन को मजबूत करेंगे, जबकि रोजगार सृजन पर फोकस युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा। डिजिटल और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली नीतियां देश को भविष्य के लिए तैयार करेंगी और आर्थिक मजबूती को नई दिशा देंगी।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और सशक्त करता है। इससे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में समग्र विकास की रफ्तार तेज होगी और आम जनता को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ सामाजिक विकास भी सुनिश्चित होगा।
जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

