Friday, October 2, 2026

पुलिस मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल।

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है।

जनपद में SSP संजय कुमार के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के टोडा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी शातिर बदमाश गुफरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार बदमाश गुफरान बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेंद्र नगर ने बताया कि बदमाश लंबे समय से आपराधिक घटनाओं में शामिल था और पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट।

Latest news
Related news