Thursday, October 1, 2026

नोएडा से दो संदिग्ध गिरफ्तार, मेरठ में बड़ी साजिश का खुलासा।





उत्तर प्रदेश में एक गंभीर सुरक्षा मामले का खुलासा हुआ है, जहां एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नोएडा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ का तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और दिल्ली निवासी समीर खान शामिल हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों आरोपी पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इनका संबंध ISI से जुड़े तत्वों से होने की आशंका है, जो भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहे थे।

मेरठ का रहने वाला तुषार चौहान वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहा था और हाल ही में कैंट क्षेत्र के पास एक किराए के फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। एजेंसियों को शक है कि मेरठ में किसी बड़ी वारदात की योजना बनाई जा रही थी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। उन्हें प्रभावशाली लोगों के घरों पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क दिया गया था। इस मिशन को पूरा करने के बदले करीब 3 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई है।

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। यह मामला राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है।

Latest news
Related news