Friday, October 2, 2026

छात्र शक्ति के दम पर सपा छात्र सभा का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा युवाओं का जनसैलाब।



मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की छात्र सभा ने बुधवार को मुज़फ्फरनगर में अपनी ताकत का बड़ा प्रदर्शन करते हुए यह साफ संकेत दे दिया कि जिले में युवाओं और छात्रों के बीच संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। समाजवादी छात्र सभा द्वारा आयोजित पीडीए छात्र सभा पंचायत एवं विशाल रैली में हजारों की संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए। शहर में जगह-जगह छात्र सभा के झंडे, नारे और युवाओं का उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजवादी छात्र सभा अध्यक्ष आयुष चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र और युवा ही देश की असली ताकत हैं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और कॉलेज-कॉलेज तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है।

रैली में उमड़ी भीड़ ने यह दिखा दिया कि जिले के छात्र बड़ी संख्या में समाजवादी छात्र सभा के साथ जुड़ रहे हैं। शहर की सड़कों पर छात्रों का जनसैलाब देखने को मिला। युवाओं में जोश इतना अधिक था कि पूरा माहौल समाजवादी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और छात्र हितों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

आयुष चौधरी ने कहा कि लगातार छात्रों के बीच जाकर संवाद स्थापित किया जा रहा है और युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में समाजवादी छात्र सभा जिले में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की लड़ाई सड़क से लेकर हर मंच तक मजबूती से लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया और संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि मुज़फ्फरनगर में समाजवादी छात्र सभा लगातार मजबूत होती जा रही है और युवाओं का भरोसा तेजी से संगठन की ओर बढ़ रहा है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news