Thursday, October 1, 2026

अविमुक्तेश्वर नंद के बयान पर पसमांदा मंच का सख्त विरोध।





मुजफ्फरनगर में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद महाराज के हालिया बयान को लेकर कड़ा एतराज जताया है। मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर और राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान अंसारी ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बयान को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया।

पसमांदा मंच के नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और उसके संयोजक डॉ. इंद्रेश कुमार की छवि हमेशा समाज में भाईचारा, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाली रही है। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना न सिर्फ गलत है, बल्कि सामाजिक माहौल को भी बिगाड़ने की कोशिश है।

प्रेस वार्ता में मंच पदाधिकारियों ने स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद से अपने बयान को तत्काल वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और पुतला दहन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

मंच के नेताओं ने मीडिया से भी अपील की कि इस संवेदनशील मुद्दे को जिम्मेदारी और संतुलन के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे और किसी प्रकार की गलतफहमी न फैले।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Latest news
Related news