Thursday, October 1, 2026

UGC नियम पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा का बड़ा विरोध।



नोएडा से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने UGC के नए नियमों को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इन नियमों को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कानून जाति आधारित और एकतरफा है, जिसे पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए।

कलराज मिश्रा ने कहा कि UGC के नए नियमों में कई गंभीर खामियां हैं, जो समाज के एक बड़े वर्ग के साथ अन्याय करती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति झूठी शिकायत करता है, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह नियमों में स्पष्ट नहीं किया गया है।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि किसी भी कानून में संतुलन और न्याय जरूरी होता है, लेकिन UGC के नए नियमों में यह संतुलन नहीं दिखता। उन्होंने मांग की कि या तो इन नियमों में तुरंत बदलाव किया जाए, या फिर इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

कलराज मिश्रा ने यह भी कहा कि शिकायत निवारण समिति में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग के साथ पक्षपात न हो और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर नियमों में सुधार नहीं किया गया, तो यह देश की संवैधानिक व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के लिए खतरा बन सकता है।


—

🎤 बाइट (कलराज मिश्रा)

“UGC के नए नियम संविधान के खिलाफ हैं। यह जाति आधारित और एकतरफा कानून है। इसमें बदलाव होना चाहिए या इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। झूठी शिकायत करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी, यह भी तय होना चाहिए। शिकायत निवारण समिति में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व जरूरी है।”

Latest news
Related news