सहारनपुर।
UGC कानून के विरोध में सहारनपुर में सवर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि UGC कानून को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संसद घेराव तक की रणनीति अपनाने की बात कही गई।
प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसमें ब्राह्मण समाज, त्यागी भूमिहार समाज, वैश्य समाज, क्षत्रिय समाज, अल्पसंख्यक राव संगठन, खगी समाज, रोहिला रनिया संगठन और अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि UGC कानून समाज के हितों के खिलाफ है और इससे सामाजिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन फैलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई केवल एक संगठन या समाज की नहीं, बल्कि अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।
नीरज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, करणी सेना संघ
“UGC कानून समाज के खिलाफ है। जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो संसद का घेराव भी किया जाएगा।

