पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक तस्वीर ने हलचल बढ़ा दी है।
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता कादिर राणा और भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम—
दोनों की मुलाक़ात की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
तस्वीर में दोनों नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते नज़र आ रहे हैं।
बस फिर क्या था—
राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
कोई इस तस्वीर को सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार बता रहा है,
तो कोई इसे सियासत की उसी पुरानी तस्वीर के तौर पर देख रहा है,
जहां विचार अलग होते हैं,
लेकिन मुलाक़ातें जारी रहती हैं।
पश्चिमी यूपी की राजनीति में
संगीत सोम और कादिर राणा—
दोनों ही ऐसे नाम हैं,
जिनका अपना-अपना राजनीतिक वजूद और समर्थक वर्ग है।
ऐसे में जब ये दोनों चेहरे एक ही फ्रेम में दिखे,
तो सियासी चर्चाओं का तेज़ होना स्वाभाविक है।
वायरल तस्वीर को लेकर
कई तरह की व्याख्याएं सामने आ रही हैं,
लेकिन तस्वीर ने इतना ज़रूर कर दिया है
कि एक बार फिर सियासत चर्चा के केंद्र में आ गई है।
इसी पूरे मामले पर
हमारे संवाददाता तनवीर मलिक ने
समाजवादी पार्टी के नेता कादिर राणा से फोन पर बातचीत की है।
मुलाक़ात का मौका क्या था,
तस्वीर के पीछे की कहानी क्या है,
और वायरल फोटो पर कादिर राणा का क्या कहना है—
आइए आपको सुनवाते हैं।

