जनता के भरोसे का नाम बने महावीर सिंह चौहान
अपराधियों में खौफ, आम लोगों में भरोसा — सिविल लाइन थाना प्रभारी की कार्यशैली बनी मिसाल
मुज़फ्फरनगर।
जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान इन दिनों अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सख्त कार्यशैली और बेहतरीन कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और आम जनता के प्रति सम्मानजनक व्यवहार ने उन्हें एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया है, जिन पर लोग खुलकर भरोसा जता रहे हैं।
महावीर सिंह चौहान का नाम जिले में उन पुलिस अधिकारियों में लिया जाता है, जिन्होंने जहां भी तैनाती संभाली, वहां अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। थाना कोतवाली नगर, खालापार सहित कई महत्वपूर्ण थानों में तैनाती के दौरान उन्होंने अपराध और माफिया गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया। बदमाशों के खिलाफ की गई उनकी कई कार्रवाई आज भी चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।
बताया जाता है कि चौहान ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई शातिर अपराधियों और इनामी बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ों के दौरान उनका सख्त और तेजतर्रार अंदाज अपराधियों पर भारी पड़ा। यही वजह रही कि उनके चार्ज संभालते ही अपराधी या तो जेल पहुंचने को मजबूर हुए या फिर क्षेत्र छोड़ने लगे। पुलिस विभाग में उनकी पहचान एक ऐसे अधिकारी की बन चुकी है जो अपराध के खिलाफ बिना दबाव और बिना समझौते के कार्रवाई करने के लिए जाने जाते हैं।
वर्तमान में थाना सिविल लाइन की कमान संभालने के बाद भी महावीर सिंह चौहान लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में जुटे हुए हैं। उन्होंने थाना स्तर पर केवल अपराध नियंत्रण तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग को भी मजबूती दी। क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित करना, शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना सिविल लाइन में अब फरियादियों को अपनी बात रखने में झिझक महसूस नहीं होती। चाहे मामला किसी गरीब व्यक्ति का हो, व्यापारी का हो या किसी महिला की शिकायत हो, थाना प्रभारी द्वारा हर व्यक्ति की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाती है। यही कारण है कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है।
महावीर सिंह चौहान की कार्यशैली का प्रभाव केवल आम नागरिकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी उनका सम्मान करते हैं। अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का तरीका उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान देता है। उनके नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमवर्क और बेहतर समन्वय देखने को मिला है।
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने समय-समय पर व्यापारियों, समाजसेवियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास किया। इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिली बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा।
महावीर सिंह चौहान की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि उन्होंने पुलिस सेवा को केवल सरकारी नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। उन्होंने अपने पद और वर्दी का उपयोग हमेशा जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
आज थाना सिविल लाइन प्रभारी के रूप में उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिस अधिकारी की बन चुकी है। अपराधियों के खिलाफ सख्ती और जनता के प्रति मानवीय व्यवहार ने उन्हें जनपद में अलग पहचान दिलाई है। लोगों का मानना है कि वास्तव में ऐसे थाना प्रभारी ही पुलिस सेवा को सही मायनों में “लोक सेवा” की पहचान दिलाते हैं।
जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

