Friday, October 2, 2026

चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में पुरकाजी बोर्ड बैठक सम्पन्न, कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों पर बड़े फैसले!


पुरकाजी नगर पंचायत में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में विकास कार्यों, कांवड़ यात्रा और ईद-उल-अजहा की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में 13 निर्वाचित और 3 नामित सभासदों ने भाग लिया और सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक के दौरान चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी विकास कार्य सरकारी नियमों और पारदर्शिता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरकाजी की जनता के हित सर्वोपरि हैं और हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे।

बोर्ड बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारियों पर जोर दिया गया। सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा को लेकर भी नगर क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर सहमति बनी।

बैठक का सबसे चर्चित पल तब रहा जब वार्ड नंबर-1 के सभासद विकसित उर्फ विक्की ने अपने दलित वार्ड में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से खुश होकर चेयरमैन जहीर फारूकी को आभार पत्र सौंपा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभासद ने कहा कि वार्ड में लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान कराया गया है, जिससे जनता में संतोष और खुशी का माहौल है।

बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा समेत सभासद रजनीश, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी, आलम कुरैशी, विशाल, रजत गोयल, संजय धीमान और बीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर इस बोर्ड बैठक को पुरकाजी के विकास और आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Latest news
Related news