Wednesday, September 30, 2026

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, SP सिटी ने फिर बचाई जान।



मुजफ्फरनगर में एक बार फिर सड़क हादसे के बीच पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की बड़ी मिसाल सामने आई है। देवराना कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की जान बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर (SP सिटी) श्री अमृत जैन ने जिस तरह तत्काल कार्रवाई की, उसने उन्हें जिले में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 मई 2026 को SP सिटी अमृत जैन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान देवराना कट के पास तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और उनकी हालत नाजुक हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही SP सिटी ने बिना देरी किए अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उन्हें हिम्मत दी और तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने अपने स्कॉर्ट वाहन को मौके पर लगाया और घायलों को तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जिससे समय रहते उनका इलाज शुरू हो सका।

बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी भी देर होती तो घायलों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। ऐसे में SP सिटी की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संवेदनशील पुलिसिंग क्या होती है।

गौरतलब है कि SP सिटी अमृत जैन पहले भी कई मौकों पर इसी तरह मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। चाहे सड़क हादसा हो, कानून-व्यवस्था की स्थिति हो या आमजन की परेशानी—हर बार वह मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाते नजर आए हैं।

यही वजह है कि वह न सिर्फ प्रशासनिक तौर पर सक्रिय अधिकारी माने जाते हैं, बल्कि आम जनता के बीच उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। जिले में उनके कार्यों की लगातार सराहना हो रही है और लोग उन्हें एक संवेदनशील व जनहितैषी अधिकारी के रूप में देख रहे हैं।


मुजफ्फरनगर में SP सिटी अमृत जैन का नाम अब सिर्फ एक अधिकारी का नहीं, बल्कि भरोसे और इंसानियत की पहचान बनता जा रहा है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news