हेडलाइन:
शिल्पी हत्याकांड: अखिलेश यादव पहुंचे पीड़ित परिवार, CBI जांच की मांग
खबर:
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में हुए शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड ने एक बार फिर का नून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav आज गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
अखिलेश यादव करीब 45 मिनट तक परिवार के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने साफ कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और पीड़ित बेटी को न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है, जिसके कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग उठाई।
गौरतलब है कि शिल्पी कुशवाहा की 13 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है और परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।
यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है, और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

