Thursday, October 1, 2026

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: भारत विकास परिषद की अनोखी पिकनिक में झलका एकता और उत्साह।





भारत विकास परिषद “समृद्धि” शाखा की महिला शक्ति द्वारा द्वारिका सिटी कॉलोनी स्थित पार्क में एक विशेष पिकनिक का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि महिला एकजुटता, सहभागिता और सामाजिक समरसता का एक प्रभावशाली उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पारुल जैन और मानसी वर्मा ने की। डॉ. पारुल जैन ने बताया कि इस तरह की पिकनिक का आयोजन पहली बार किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर उन्हें तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना और आपसी संबंधों को मजबूत बनाना था।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर लाए, जिन्हें सभी ने मिल-बांटकर खाया। पारुल गुप्ता ने बताया कि इस सामूहिक भोजन से आपसी प्रेम और अपनापन और अधिक बढ़ा।

पिकनिक के दौरान महिलाओं ने अपने बचपन के खेल जैसे पोशांपा, बर्फ-पानी, चैन-चैन, स्टेशन-स्टेशन और “इसकी टोपी उसके सर” खेलकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। स्वीटी बंसल और मानसी वर्मा ने बताया कि इन खेलों ने उन्हें बचपन की खुशी और निश्छलता का अहसास कराया।

अंजू मित्तल ने कहा कि इस आयोजन में सभी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में विजेता महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं समयबद्धता पुरस्कार मानसी वर्मा और प्रीति गर्ग को दिया गया।

इस सफल आयोजन में अंजू शर्मा, निशा रोहाल, बिंदु चौधरी, रुचि गर्ग, प्रीति गर्ग, चित्रा गोयल, तनुजा, अनुराधा, दीपा अरोरा, अंकिता, सिल्की, रुचि जैन, प्रियंका ऐरन, रिचा गुप्ता, नीलम शर्मा, नीरा सिंघल, सुमन, अर्चना बंसल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह पिकनिक केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि महिलाओं के बीच सहयोग, संवाद और आत्मीयता को बढ़ावा देने वाला एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

Latest news
Related news