Thursday, October 1, 2026

देहरादून छात्र हत्याकांड: दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर आज पार्टी नेताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर देहरादून में हुई बीटेक छात्र दिव्यांशु राणा की निर्मम हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मीरापुर क्षेत्र के ग्राम अटाई निवासी दिव्यांशु राणा, जो बीटेक का छात्र था, की देहरादून में हत्या की घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

इस मामले को लेकर बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस हत्याकांड को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए।

सांसद चंदन चौहान ने यह भी कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Latest news
Related news