Thursday, October 1, 2026

मेरठ में भाजपा जिला मंत्री बने दीपक वर्मा का भव्य स्वागत, जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित महानगर कार्यकारिणी में माधवपुरम निवासी दीपक वर्मा को जिला मंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। पार्टी के इस फैसले को संगठन में उनके लंबे समय से सक्रिय योगदान और कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

दीपक वर्मा इससे पहले माधवपुरम मंडल के मंडल अध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्षद के रूप में भी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम पद दिया है।

नए दायित्व मिलने के बाद भोपाल बिहार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वागत के दौरान दीपक वर्मा को फूल-मालाएं पहनाई गईं और पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया। अमित सोनी और उनके साथियों ने उन्हें श्री खाटू श्याम जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

इस मौके पर दीपक वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जागृति विहार रामकुमार चौबे, अमित सोनी, अनुज सोनी, मास्टर बिजेंद्र, अजीत प्रधान, विशांत त्यागी, मनीष सोनी, शेखर वर्मा, अभिषेक भारतद्वाज, डॉक्टर राजेश, रिंकू तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह स्वागत समारोह न सिर्फ दीपक वर्मा के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाता है, बल्कि संगठन के भीतर उनकी बढ़ती भूमिका और प्रभाव को भी स्पष्ट करता है।

Latest news
Related news