मेरठ में भड़काऊ भाषण देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में शौकत अली के भाषण के बाद माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में महताब चौहान, इमरान अंसारी और रजी सिद्दीकी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर भड़काऊ बयान देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप है।
मेरठ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
इस कार्रवाई को लेकर अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का फोकस इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

