जनपद लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिककरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अपर जिलाधिकारी (ADM) नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में नए NIC भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह भवन डिजिटल प्रशासन, ई-गवर्नेंस और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। नए NIC भवन के निर्माण से कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं तेजी और सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके साथ ही ADM नरेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में साइकिल स्टैंड का निर्माण भी कराया गया है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी और परिसर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट की कैंटीन का जीर्णोद्धार कराया गया है, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
प्रशासनिक स्तर पर किए गए ये विकास कार्य कलेक्ट्रेट परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक ठोस प्रयास माने जा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को भी लाभ मिलेगा।
जनपद प्रशासन द्वारा किए गए ये कार्य यह संदेश देते हैं कि सरकारी कार्यालयों को आधुनिक, सुविधाजनक और जनहितकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

