Thursday, October 1, 2026

9 वीं मंजिल पर भीषण आग, सोसायटी में मचा हड़कंप।




उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 9वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास के एक अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर लगाई गईं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के फंसे होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

फिलहाल दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है और पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। सोसायटी के लोगों में इस घटना को लेकर डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Latest news
Related news