Thursday, October 1, 2026

सीएचसी जानसठ में अव्यवस्थाओं पर सख्त हुए सीएमओ, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए कड़े निर्देश।




मुजफ्फरनगर, 7 मार्च 2026।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की गहनता से जांच की गई। कई व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता को देखते हुए सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से मिली प्रतिक्रियाओं और अस्पताल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ब

Latest news
Related news