Thursday, October 1, 2026

भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, संजीव बालियान की हार का बताया कारण।



खबर पश्चिमी यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल:

विक्रम सैनी का बड़ा हमला—सुधीर सैनी पर आरोप, संजीव बालियान को बताया हार का जिम्मेदार।

भाजपा में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। खतौली से पूर्व विधायक और भाजपा के फायरब्रांड नेता विक्रम सैनी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसने पार्टी में हलचल मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से विक्रम सैनी के पास फोन आया था। इसी दौरान एक पत्रकार से बातचीत में विक्रम सैनी ने मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुधीर सैनी को संजीव बालियान का “चमचा” तक बता दिया।

विक्रम सैनी का कहना है कि जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की कार्यशैली की वजह से ही संजीव बालियान चुनाव हारे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

फोन पर हुई यह बातचीत अब ऑडियो रिकॉर्डिंग के रूप में वायरल हो रही है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले ने भाजपा संगठन और नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news