Thursday, October 1, 2026

बोर्ड परीक्षा में सम्राट इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 99% तक रहा रिजल्ट।





माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सम्राट इंटर कॉलेज, मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम 99 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो इसकी शैक्षिक गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में आफिया परवीन ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मोहम्मद कैफ 80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और मंतशा रानी 79 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं।

हाईस्कूल (कक्षा 10) में जोहा, पुत्री मोहम्मद नसीम, ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आफिया ने 82 प्रतिशत के साथ द्वितीय और आसिया अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट और चेयरमैन डॉ. सम्राट ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक लाना महत्वपूर्ण है, लेकिन जिन विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा से कम आए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट ने कहा कि हर अंक के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगातार प्रयास की कहानी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से मापी जाती है।

विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ—इरफाना अंजुम, शगूफा नाज, फातिया नाज, फरीदा बानो, इकरा अफशा, मोहम्मद सादिक, उवैश, मोहम्मद कासान, अमन, आयशा सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Latest news
Related news