Thursday, October 1, 2026

बारिश में भी नहीं रुकी भक्ति, मेरठ के प्रहलाद नगर में निकली भागवत शोभायात्रा।


मेरठ।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के प्रहलाद नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बीच भी श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला। भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर गीता भवन मंदिर के सामने की गली से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा का नेतृत्व वृंदावन से पधारे कथा वाचक अतुल कृष्ण महाराज ने किया। यात्रा की शुरुआत सुशील भोला और मीनू भोला के निवास स्थान से हुई, जो प्रहलाद नगर की गलियों से होती हुई गीता भवन मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई।

भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शोभायात्रा के दौरान प्रहलाद नगर क्षेत्र में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया।

कार्यक्रम में रवि भोला, अविनाश भोला, कन्हैया भोला, गोविंद भोला, वंदना भोला, ममता भोला, पवन भोला, पूरन लाल भगत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रहलाद नगर की जनता ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

भागवत कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। भारी बारिश के बीच निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति की मिसाल बन गई।


जनपद मेरठ से संवाददाता दीपक वर्मा की रिपोर्ट।

Latest news
Related news