Thursday, October 1, 2026

पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन।

मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पटाखा छोड़ने वाली बाइकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए दो ऐसी बाइकों को मौके पर पकड़ा, जिनमें मॉडिफिकेशन कर तेज आवाज के साथ पटाखे जैसी आवाज निकाली जा रही थी। ये बाइकें न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रही थीं, बल्कि आम लोगों के लिए खतरा भी बन रही थीं।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बाइकों को तुरंत सीज कर दिया। साथ ही बाइक चालकों पर करीब 25,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दोनों वाहनों का कड़ा चालान भी किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सड़क पर हादसों को न्योता देती हैं और आम जनता को डराने का काम करती हैं। ऐसे में इस तरह के स्टंट और अवैध मॉडिफिकेशन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत महसूस की है, वहीं बाइक चालकों में भी डर का माहौल बन गया है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news