Friday, October 2, 2026

जनता के बीच मंत्री अनिल कुमार!
रोज सुनते हैं जनता की फरियाद!
जनसुनवाई से जीत रहे जनता दिल!



जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की रोजाना जनसुनवाई बनी जनता की उम्मीद

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लगातार जनसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। मंत्री अपने आवास पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई कर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उनसे संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कैबिनेट मंत्री का यह जनसुनवाई कार्यक्रम किसी औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी नियमित कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मंत्री अनिल कुमार आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। यही कारण है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली न केवल जनता और सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर रही है, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की कार्यशैली उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर रही है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट।

Latest news
Related news