Thursday, October 1, 2026

घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर।

जनपद जालौन के उरई जंक्शन क्षेत्र स्थित नया पटेल नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने मौका मिलते ही डबल बैरल बंदूक से युवक पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी पहले से ताक में बैठे दबंगों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर और कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से कार में सवार होकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Latest news
Related news