Friday, October 2, 2026

गर्लफ्रेंड के लिए 7.70 करोड़ चुराए: हाई-फाई डिमांड करती थी; पौने 4 किलो सोना और 5 किलो चांदी मिली।

करोड़ों की फैक्ट्री चोरी का बड़ा खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

आगरा।
आगरा में करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री में हुई करीब 7.70 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी और करोड़ों रुपये की डायमंड ज्वैलरी भी बरामद की है।

यह चोरी 19 जनवरी को थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री में हुई थी। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड फैक्ट्री का ही कर्मचारी निकला।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अनुपम शर्मा ने अपने भाई अनुराग शर्मा और दोस्त संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। अभियुक्तों को फैक्ट्री के अंदरूनी रास्तों की पहले से पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वे पीछे के रास्ते से दीवार चढ़कर फैक्ट्री परिसर में घुसे और लॉकर तोड़कर नगदी व कीमती ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को चोरी के माल के बंटवारे से पहले जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि एक अभियुक्त के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया है।

आगरा पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता है और मामले की आगे भी जांच जारी है।

Latest news
Related news