Friday, October 2, 2026

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, एसएसपी ने परखी तैयारियां।



मुजफ्फरनगर।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और तैयारियों की गहन समीक्षा की।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। परेड दस्तों ने सलामी मंच के सामने से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य अतिथि (प्रतीकात्मक) को सलामी दी। पूरे आयोजन में पुलिस बल का अनुशासन, तालमेल और समर्पण साफ दिखाई दिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और कार्यक्रम को गरिमा व अनुशासन के साथ सम्पन्न किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित यातायात पुलिस, यूपी-112, फील्ड यूनिट, बज्र वाहन, फायर सर्विस, डॉग स्क्वॉड और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रिय तैयारी से साफ है कि मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और प्रभावशाली ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news