Thursday, October 1, 2026

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर धूमधाम से मनाई गई होली।




मुजफ्फरनगर।
विधानसभा पुरकाजी, मुजफ्फरनगर क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, पत्रकार साथी एवं सहयोगी स्टाफ परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। मंत्री अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी प्रेरणा और शक्ति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

होली मिलन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

अंत में मंत्री अनिल कुमार ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Latest news
Related news