Thursday, October 1, 2026

इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच बिजनौर का ‘रक्षक’ पहुंचा जमीन पर!
त्यौहार के दिन अपनों की फिक्र, सांसद चंदन चौहान ने समंदर पार बैठे युवाओं का बढ़ाया हौसला!



जंग के मैदान में गोले बरस रहे हैं, इज़राइल और ईरान के बीच बारूद की महक है, लेकिन इसकी तपिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महसूस की जा रही है। क्यों? क्योंकि बिजनौर की पुरकाजी विधानसभा के वो गांव, जहाँ से सबसे ज्यादा युवा रोजी-रोटी के लिए सात समंदर पार गए हैं, वहां आज सन्नाटा नहीं, बल्कि एक उम्मीद की किरण पहुंची है। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने साबित कर दिया है कि नेता सिर्फ वोट के लिए नहीं, बल्कि संकट में ढाल बनने के लिए होता है!

मिसाइलों के शोर के बीच, अपनों की मुस्कान!
पूरी दुनिया की नजरें इज़राइल-ईरान युद्ध पर टिकी हैं, परिजनों की सांसें अटकी हैं। ऐसे में बिजनौर लोकसभा के सांसद चंदन चौहान चुनावी शोर से दूर, त्यौहार के दिन पुरकाजी विधानसभा के उन गलियारों में पहुंचे, जहाँ के घर-घर से एक बेटा विदेश में है।

सांसद ने सिर्फ मुलाकात नहीं की, बल्कि सीधे युद्ध क्षेत्र के करीब बैठे युवाओं को वीडियो कॉल लगाया। स्क्रीन पर जब सांसद का चेहरा दिखा, तो सात समंदर पार बैठे उन युवाओं की हिम्मत दोगुनी हो गई। चंदन चौहान ने एक-एक युवा से बात की, वहां के जमीनी हालात जाने और साफ शब्दों में कहा— “पैनिक होने की जरूरत नहीं है, तुम्हारा भाई दिल्ली की सबसे बड़ी पंचायत में बैठा है!

परिजनों ने कैमरे पर भावुक होते हुए कहा— “आज त्यौहार का दिन है, सब अपने घर में हैं, लेकिन हमारे सांसद को हमारे बच्चों की फिक्र हुई। वो खुद चलकर आए, हमारे बच्चों से बात की। हमें अब डर नहीं लगता, क्योंकि हमारा जनप्रतिनिधि हमारे साथ खड़ा है।

चंदन चौहान ने परिवार वालों का हाथ थामकर जो भरोसा दिया, वो इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। उन्होंने गरजते हुए कहा:
“आपने मुझे देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) में भेजा है। याद रखना, हिंदुस्तान का ऐसा कोई दरवाजा नहीं है, जिसकी चाबी आपके इस भाई के पास ना हो। अगर मेरे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को विदेश में आंच आई, तो मैं सरकार के हर दरवाजे को खटखटाने की ताकत रखता हूँ।”

बता दें कि बिजनौर की पुरकाजी विधानसभा के बागोवाली, बझेडी, रखेड़ी और सिसौना गांव पूरे उत्तर प्रदेश में मिसाल हैं, जहाँ से रिकॉर्ड संख्या में युवा विदेश में हैं। युद्ध के इस माहौल में चंदन चौहान का यह ‘ग्राउंड जीरो’ दौरा न सिर्फ राजनीति है, बल्कि इंसानियत की एक बड़ी मिसाल है।

अब देखिए, इस नेता की वह वायरल वीडियोज जिनकी लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं और खूब चर्चाएं कर रहे हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news