Thursday, October 1, 2026

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की दर्दनाक मौत।

 

अमेठी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक देवरिया से अपने घर हरचंदपुर (जिला रायबरेली) जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक और एक तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Latest news
Related news