मेरठ से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ महिला इन्फ्लूएंसर की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित महिला इन्फ्लूएंसर ने आरोप लगाया है कि शादाब जकाती ने साथ काम करने के दौरान उसे बंधक बनाकर रखा, उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया और लगातार दबाव व धमकियां दीं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और विरोध करने पर उसे डराने की कोशिश की गई।
यह मामला इंचौली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी यूट्यूबर शादाब जकाती की तलाश शुरू कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं और मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है। पीड़िता के बयान, डिजिटल साक्ष्य और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इन्फ्लूएंसर शादाब जकाती पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। इस नए मुकदमे के बाद मामला और गंभीर हो गया है और सोशल मीडिया से निकलकर अब कानूनी दायरे में पूरी तरह आ चुका है।
➡️ खबर का असर बड़ा है, और पुलिस कार्रवाई के चलते आने वाले समय में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
जनपद मेरठ से संवाददाता दीपक वर्मा की रिपोर्ट।

