Thursday, October 1, 2026

मुजफ्फरनगर में UGC कानून के खिलाफ वैश्य समाज का प्रदर्शन!

मुजफ्फरनगर।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) कानून के विरोध में वैश्य समाज के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कानून को शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और एसडीएम प्रवीण कुमार दिवेदी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नया UGC कानून उच्च शिक्षा की स्वायत्तता को कमजोर करता है और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण बढ़ाता है। उनका आरोप है कि इस कानून से शिक्षा का निजीकरण बढ़ेगा, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और कठिन हो जाएगी।

वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा देश की रीढ़ है, लेकिन UGC कानून के जरिए इसे सरकार के नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर यह कानून लागू हुआ तो विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी और नियुक्तियों व पाठ्यक्रमों पर राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ सकता है।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार को इस कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए और छात्रों, शिक्षकों व समाज के सभी वर्गों से संवाद करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एसडीएम प्रवीण कुमार दिवेदी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news