Friday, October 2, 2026

जलनिकासी विवाद का समाधान, सांसद चंदन चौहान की पहल से बनी सहमति।

के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर  मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे जलनिकासी विवाद का समाधान बिजनौर सांसद चंदन  चौहान के प्रयासों से हो गया है। इस विवाद के कारण न केवल मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, बल्कि सिकंदरपुर एवं आसपास के कई गांव भी इससे प्रभावित हो रहे थे।

पिछले लगभग एक वर्ष से सड़क पर भरे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जलनिकासी को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था और स्थिति ऐसी थी कि कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद चंदन चौहान ने दोनों पक्षों तथा क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को आमंत्रित कर आपसी संवाद स्थापित कराया। सांसद के प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हो गए, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

समाधान के बाद सांसद स्वयं मौके पर पहुंचे और उनके समक्ष जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग की सफाई कराई गई तथा सड़क पर भरा पानी निकलवाया गया। साथ ही दोनों पक्षों के बीच बैठकर भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर भी सहमति बनाई गई।

क्षेत्रवासियों ने सांसद चंदन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल और सूझबूझ के कारण एक गंभीर समस्या का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह पहल नहीं होती तो क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर हो सकते थे।


इस दौरान सांसद चंदन चौहान के साथ मौजूद रहे रालोद के वरिष्ठ नेता प्रभात तोमर और रालोद के वरिष्ठ नेता जगपाल प्रधान जी रालोद युवा नेता विदित मलिक और रालोद के वरिष्ठ नेता जगपाल नेताजी रालोद के वरिष्ठ नेता इरफान और सेकंड दो ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news