Friday, October 2, 2026

ग्रामीण परिवहन को मिली नई रफ्तार!
मंत्री अनिल कुमार ने दिखाई हरी झंडी!


मेघाशकरपुर से ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान

पुरकाजी। विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी के गांव मेघाशकरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के अंतर्गत नई बसों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी हो सके।

उन्होंने कहा कि नई बस सेवाओं के संचालन से गांव और शहर के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा गांव, गरीब, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से परिवहन सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह योजना राहत लेकर आई है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि बसों के संचालन से विद्यार्थियों, किसानों और दैनिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी तथा समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत शुरू हुई यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों और महत्वपूर्ण केंद्रों से जोड़ने का कार्य करेगी। इससे न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। मेघाशकरपुर से बस सेवा का शुभारंभ इसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

जनपद मुजफ्फरनगर से सचनामा न्यूज़ के लिए संवाददाता तनवीर मलिक की रिपोर्ट

Latest news
Related news